सहार बिहरा गांव निवासी संजय कुमार का दिल्ली में हुआ निधन, गांव में शोक का माहौल
मोहम्मदगंज।पलामू।झारखंड
प्रखंड अंतर्गत सहार बिहरा निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक सच्चिदानंद शर्मा के पुत्र संजय कुमार करीब 55 वर्षीय का आकस्मिक निधन गुरुवार की सुबह हो गया,वह गाजियाबाद (दिल्ली एन सी आर) में अपने परिवार के साथ रहते थे और केंद्र सरकार में चीफ एग्जेक्युटिव ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे।इन दिनों वह गम्भीर बीमारी से पीड़ित दिल्ली में ही इलाजरत थे।स्वर्गीय कुमार के पिता और भाई रणजीत कुमार भी दिल्ली में ही है,प्राप्त जानकारी के अनुसार शव का दाह संस्कार दिल्ली में ही होगा।उनके निधन से गांव सहित क्षेत्र में शोक का माहौल है।गांव के लोगो ने कहा कि वह काफी संयमित,सुशील और सामाजिक कार्यो में बराबर प्रोत्साहित करते थे।उनके निधन पर मानिकचंद्र शर्मा,कौशलेंद्र शर्मा,अश्विनी सिंह,नीरज सिंह,शंकर सिंह, रुद्रप्रताप सिंह,धीरेन्द्र कुमार,महेंद्र प्रसाद सिंह,मनोज सिंह,रामबचन बैठा,वेदप्रकाश, उमेश शर्मा सहित कई लोगो ने गहरा शोक प्रकट किया है।