logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दिल्ली में फतेहपुर की प्रधान बीनू पाल को राष्ट्रीय सम्मान, महिला नेतृत्व की बनी मिसाल

फतेहपुर।
फतेहपुर जनपद की महिला जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। बहुआ ब्लॉक की ग्राम पंचायत सुजानपुर की प्रधान एवं गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल के साथ-साथ तेलियानी ब्लॉक की ग्राम पंचायत मिश्रामऊ की प्रधान बीनू पाल को भी देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित “राष्ट्रीय सशक्त नेत्री पंचायत सम्मेलन” में सम्मानित किया गया।
यह कार्यक्रम दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित किया गया, जहां देशभर से आई महिला जनप्रतिनिधियों ने भाग लेकर अपने अनुभव और संघर्ष की कहानियां साझा कीं। सम्मेलन में केंद्रीय पंचायती राज मंत्री, विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा यूनिसेफ (UNICEF) सहित कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
सम्मेलन के दौरान विभिन्न राज्यों की महिला प्रतिनिधियों ने पंचायत स्तर पर किए जा रहे विकास कार्यों, महिला सशक्तिकरण और बेहतर प्रशासनिक प्रबंधन के अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम में शामिल हुई मिश्रामऊ की प्रधान बीनू पाल ने पंचायत विकास से जुड़े नए विचारों और आधुनिक प्रबंधन के तरीकों की जानकारी प्राप्त की।
सम्मान मिलने के बाद हेमलता पटेल ने कहा कि डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर जैसे प्रतिष्ठित मंच पर उनके कार्यों को राष्ट्रीय पहचान मिलना पूरे फतेहपुर जनपद के लिए गर्व की बात है।
यह सम्मान जिले की महिला नेतृत्व क्षमता और ग्रामीण विकास में उनके योगदान को नई पहचान दिलाने वाला माना जा रहा है।

3
222 views

Comment