logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बरेली नकटिया मीट फैक्ट्री बंद कराने क़ी मुख्यमंत्री से मांग

बरेली के नकटिया क्षेत्र स्थित एक मीट फैक्ट्री एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गई है। फैक्ट्री में पशुओं के अवैध कटान और नियमों की अनदेखी के गंभीर आरोप लगाते हुए फरीदपुर तहसील क्षेत्र के गांव बिलपुर निवासी संजीव रामपाल मिश्रा ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर पूरे मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायत सामने आने के बाद पूरे इलाके में चर्चा तेज हो गई है।
शिकायतकर्ता रामपाल मिश्रा का आरोप है कि फैक्ट्री में पशुओं को लाने और उनके कटान की प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।
रात में भी संदिग्ध गतिविधियों का आरोप...
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार देर रात वाहनों में पशुओं को ठूंस-ठूंसकर फैक्ट्री परिसर में लाया जाता है। इससे आसपास के लोगों में संदेह और आक्रोश बढ़ रहा है। लोगों का आरोप है कि पशुओं के साथ अमानवीय व्यवहार भी किया जा रहा है।
आसपास के लोग परेशान, बच्चों का बाहर निकलना मुश्किल
स्थानीय लोगों का कहना है कि फैक्ट्री के आसपास बदबू और गंदगी के कारण माहौल खराब हो गया है। स्थिति ऐसी हो गई है कि कई बार छोटे-छोटे बच्चों तक को बाहर खेलने या निकलने में परेशानी होती है। इससे ग्रामीणों में असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है।
ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए। उनका कहना है कि यदि अवैध गतिविधियों की पुष्टि होती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। वहीं मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचने के बाद अब प्रशासनिक कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

0
521 views

Comment