राष्ट्रीय सेवा योजना की तृतीय इकाई रानी लक्ष्मी बाई के सात दिवसीय शिविर के छठे दिन हुआ भव्य कार्यक्रम
बदायूं | राजकीय महाविद्यालय आवास विकास के राष्ट्रीय सेवा योजना की तृतीय इकाई रानी लक्ष्मी बाई के सात दिवसीय शिविर के छठे दिन कार्यक्रम अधिकारी डॉ ज्योति बिश्नोई के नेतृत्व में मतदान जागरूकता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण हुई। तत्पश्चात स्वयं सेविकाओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें स्वयं सेविकाओं ने उत्साह पूर्वक भागीदारी की एवं रैली के माध्यम से स्वयंसेविकाओं ने गांव में घर-घर जाकर सर्वे किया तथा ग्रामीणों को मतदाता पहचान पत्र बनवाने की जानकारी दी और मतदान के महत्व के प्रति जागृत किया। प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि डॉ अनिल कुमार ने स्वयंसेविकाओं के कार्यों की सराहना करते हुए लोकतंत्र में मतदान की भूमिका पर प्रकाश डाला तथा स्वयंसेविकाओं को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया । बौद्धिक सत्र में डिजिटल साक्षरता विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया । अध्यक्षीय उद्बोधन में लेफ्टिनेंट डॉ श्रद्धा गुप्ता, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय बदायूं ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से समाज में एक अच्छा संदेश जाएगा और आपके द्वारा किए गए कार्य निष्फल नहीं जाएंगे इसका फल समाज को अवश्य मिलेगा। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सेवा योजना नोडल अधिकारी डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने कहा कि मतदान हमारा अधिकार है और हमें एक राष्ट्र निर्माण करने के लिए अपने अधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।मुख्य वक्ता डॉ कल्पना राजपूत, प्रोफेसर,ज्योति विद्यापीठ वूमेन' यूनिवर्सिटी जयपुर ने कहा कि वर्तमान युग में डिजिटल साक्षरता का बहुत महत्व है एवं डिजिटल टूल्स का सही इस्तेमाल करके स्वयंसेविकाएं ऑनलाइन कोर्स, ई बुक्स, अन्य संसाधनों का लाभ उठाकर अपने ज्ञान को बढ़ा सकते हैं। डॉ कृष्णा कुमारी डायरेक्टर, होप यूनिटी वेलफेयर सोसायटी ने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके स्वयं सेविकाएं अपने विचारों को प्रभावित ढंग से व्यक्त कर सकती हैं और लोगों से जुड़ सकती हैं। प्रीति चौहान,जिला महिला कल्याण विभाग , बदायूं ने कहा कि टेक्नोलॉजी के इस युग में साइबर क्राइम से बचने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को डिजिटल जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है बिना जागरूकता के आए दिन अपराध बढ़ते ही ही रहेंगे। कार्यक्रम में डॉ अनिल कुमार ,डॉ गौरव कुमार, डॉ दिलीप कुमार, भीकार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से वैष्णो देवल एवं वैष्णवी शर्मा ने किया। वैष्णवी शर्मा , वैष्णो देवल ने नशा उन्मूलन विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। मनीषा, अंजू ,ज्योति सागर, गुंजन, गायत्री,कोमल, मंजू, काजल, दिव्या, आदि स्वयंसेविकाओ का विशेष योगदान रहा ।
मीडिया प्रभारी
देव ठाकुर