logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बिहार में गैस संकट के बीच बड़ा खुलासा: घरेलू गैस से कॉमर्शियल सिलेंडर की अवैध रिफिलिंग, 1000 सिलेंडर तक की डील..

बिहार में रसोई गैस की किल्लत के बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कॉमर्शियल गैस सप्लाई पर सख्ती के बाद कुछ एजेंट्स द्वारा घरेलू एलपीजी सिलेंडर से कॉमर्शियल सिलेंडर की अवैध रिफिलिंग किए जाने का खुलासा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक कई एजेंट्स खुलेआम दावा कर रहे हैं कि अगर कोई खाली कॉमर्शियल सिलेंडर दे दे, तो उसे घरेलू गैस से भरकर दे दिया जाएगा। इतना ही नहीं, एजेंट्स 1000 सिलेंडर तक की बड़ी डील करने की बात भी कर रहे हैं। उनका कहना है कि “पैसा दीजिए, जितने सिलेंडर चाहिए मिल जाएंगे, एजेंसी से सेटिंग है इसलिए कोई दिक्कत नहीं होगी।”
बताया जा रहा है कि सरकार की नई गाइडलाइन के बाद कॉमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई सीमित हो गई है, जिससे बाजार में गैस की कमी महसूस की जा रही है। इसी का फायदा उठाकर कुछ लोग अवैध तरीके से घरेलू गैस का इस्तेमाल कर कॉमर्शियल सिलेंडर भरने का कारोबार चला रहे हैं।
एक अंडरकवर जांच के दौरान होटल संचालक बनकर रिपोर्टरों ने कई एजेंट्स से बातचीत की, जिसमें 100 से अधिक एजेंट्स ने 1000 सिलेंडर तक की सप्लाई का दावा किया। इस बातचीत में एजेंसी और एजेंट्स के बीच कथित सेटिंग की भी बात सामने आई।
जनता के लिए जरूरी चेतावनी
घरेलू गैस से कॉमर्शियल सिलेंडर की रिफिलिंग न सिर्फ गैरकानूनी है बल्कि बेहद खतरनाक भी है। इससे गैस लीकेज, आग लगने और बड़े हादसे का खतरा बढ़ जाता है।
प्रशासन और संबंधित विभागों से मांग की जा रही है कि इस तरह की ब्लैक मार्केटिंग और अवैध रिफिलिंग पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि गैस की आपूर्ति पारदर्शी तरीके से आम लोगों तक पहुंच सके और किसी भी बड़े हादसे से बचा जा सके।

1
0 views

Comment