विधानसभा मड़िहान में अदानी फाउंडेशन द्वारा नवीनीकृत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) का उद्घाटन किया। इस परियोजना के तहत ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं
अपने विधानसभा मड़िहान में अदानी फाउंडेशन द्वारा नवीनीकृत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) का उद्घाटन किया। इस परियोजना के तहत ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कुल ₹2.38 करोड़ का निवेश किया गया, जिसमें मड़िहान CHC पर लगभग ₹48.61 लाख की लागत से नए उपकरण और सुधार किए गए हैं।
मुख्य सुविधाओं में CHC भवन का नवीनीकरण, डिजिटल एक्स-रे मशीन, आधुनिक लैब उपकरण (ब्लड सेल काउंटर, सेमी-ऑटो बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर, HbA1c एनालाइजर), नेत्र जांच सामग्री, सोलर पैनल और स्वच्छता किट शामिल हैं।
इन सुधारों से ग्रामीणों को अपने गांव में ही उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं, सटीक डायग्नोस्टिक टेस्ट और बेहतर रोग नियंत्रण की सुविधा मिलेगी।
ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक और सुलभ चिकित्सा सुविधाओं का होना बेहद जरूरी है।
सभी नागरिक स्वास्थ्य केंद्र की सुविधाओं का पूरा लाभ उठाएं और स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण के प्रति जागरूक रहें।इस अवसर पर अदानी फाउंडेशन का विशेष धन्यवाद, जिन्होंने मड़िहान में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने में अहम योगदान दिया।