logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

धनबाद पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों का तबादला

धनबाद जिले में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। कई थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों का तबादला कर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार बैंक मोड़ Police Station के थाना प्रभारी प्रवीण कुमार को कतरास Police Station का थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि कतरास थाना प्रभारी असित कुमार को बैंक मोड़ थाना की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं तोपचांची Police Station के थाना प्रभारी अजीत भारती को निरसा Police Station का थाना प्रभारी बनाया गया है। निरसा थाना प्रभारी अनिल शर्मा को जोड़ापोखर सर्किल में पदस्थापित किया गया है।

इसके अलावा जोड़ापोखर सर्किल इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार को चिरकुंडा Police Station का थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि चिरकुंडा थाना प्रभारी रामजी राय को साइबर थाना भेजा गया है।

ट्रैफिक थाना प्रभारी लव कुमार को तोपचांची थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि साइबर थाना में पदस्थापित जयप्रकाश को ट्रैफिक थाना प्रभारी बनाया गया है।

इसी क्रम में अभियोजन कोषांग प्रभारी राजेश कुमार को सिंदरी Police Station का थाना प्रभारी बनाया गया है। सिंदरी थाना प्रभारी संजय कुमार को कोर्ट सिक्योरिटी में पदस्थापित किया गया है।

वहीं कोर्ट सिक्योरिटी में पदस्थापित मोहम्मद रुस्तम को कतरास सर्किल भेजा गया है, जबकि कतरास सर्किल से मुकेश कुमार को अभियोजन कोषांग प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस फेरबदल का उद्देश्य कानून व्यवस्था को और मजबूत करना तथा पुलिसिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाना है।

18
4523 views

Comment