logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

समाजसेवी हमारे साथी वरिष्ठ पत्रकार दुष्यंत सिंह जी गहलोत पर हमले की कोशिश, सीसीटीवी में कैद घटना

कोटा। तलवंडी क्षेत्र के वार्ड 71 में सीवरेज लाइन के कार्य को लेकर विवाद उस समय बढ़ गया जब समाजसेवी दुष्यंत सिंह गहलोत पर जानलेवा हमले की कोशिश की गई। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला निवासियों ने आरोप लगाया है कि करीब एक वर्ष पहले आरयूडीपी द्वारा डाली गई सीवरेज लाइन के पास ही दोबारा नई लाइन डाली जा रही है। इससे पुरानी लाइन को नुकसान पहुंचने की आशंका है तथा बार-बार की खुदाई से क्षेत्र की सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही खुदाई से दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी हुई है।
गहलोत ने बताया जा रहा है कि इस मामले की शिकायत मोहल्ला निवासियों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी। शिकायत के बाद केडीए के अधिकारी मौके पर पहुंचे और कार्य का निरीक्षण किया। अधिकारियों का कहना है कि नियमानुसार यहां नई लाइन डालना संभव नहीं है, लेकिन आगे की लाइन से कनेक्शन नहीं मिलने के कारण मजबूरी में यह कार्य किया जा रहा है।
इसी दौरान मौके पर पहुंचे पूर्व पार्षद के मुंशी दीपक सेन ने कथित रूप से मोहल्ले में दादागिरी करते हुए केडीए के उच्च अधिकारियों से शिकायत करने पर नाराजगी जताई। आरोप है कि उसने समाजसेवी दुष्यंत सिंह गहलोत पर पहले फावड़े से हमला करने की कोशिश की और बाद में डंडे से मारने का प्रयास किया। हालांकि आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
वहीं मुंशी पर लोगों से अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज करने के आरोप भी लगे हैं। घटना की सूचना मिलने पर पूर्व पार्षद विवेक राजवंशी को मौके पर बुलाया गया, जहां उन्हें पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी गई। बताया जाता है कि विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने अपने मुंशी को कार्य स्थल से हटाकर वहां से भेज दिया।
मोहल्ला निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि सीवरेज कार्य नियमानुसार कराया जाए तथा क्षेत्र में बार-बार की खुदाई से हो रही परेशानी का स्थायी समाधान किया जाए।

1
749 views

Comment