logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर विशेष कार्यक्रम आयोजित

खानपुर कलां, 12 मार्च।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय , खानपुर कलां (सोनीपत) के महिला प्रकोष्ठ द्वारा “राष्ट्रीय विकास में महिलाओं की भूमिका” विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं के योगदान को रेखांकित करना तथा छात्राओं को प्रेरित करना रहा।कार्यक्रम की शुरुआत महिला प्रकोष्ठ की निदेशक प्रो मंजू पंवार द्वारा स्वागत भाषण से की गई, जिसमें उन्होंने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं छात्राओं का स्वागत करते हुए महिला सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर राष्ट्रीय सेविका समिति हरियाणा राज्य की सह-कार्यवाहिका सुश्री अंजली जैन ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि राष्ट्र के विकास में महिलाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा, संस्कार और आत्मविश्वास के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित किया। अंजलि जैन ने कहा कि महिलाओं का कोई एक विशेष दिन नहीं बल्कि हर दिन विशेष होता है। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे राष्ट्रीय सेविका समिति नागपुर (महाराष्ट्र) की महासचिव सुश्री सीतानंदम,ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं की शक्ति, प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता देश के विकास की मजबूत आधारशिला है। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए आगे बढ़ना चाहिए। महिलाओं में बहुत आत्मबल है। उन्होंने कहा कि हम समाज , धर्म और देश के ऋणी है। समाज व देश के प्रति अपना ऋण जरूर उतारें। महिलाओं का इतना आत्मसम्मान और गौरव केवल भारत में ही है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो सुदेश ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।कुलपति ने कहा कि महिलाओं में धैर्य की कमी नहीं होती।  उन्होंने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने और समाज के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में मंच संचालन प्रो रीना ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ वीणा शर्मा ने किया। फोटो कैप्शन :-01 दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ करते राष्ट्रीय सेविका समिति नागपुर (महाराष्ट्र) की महासचिव सुश्री सीतानंदम व कुलपति प्रो सुदेश। 02 कार्यक्रम में सम्बोधन देते राष्ट्रीय सेविका समिति नागपुर (महाराष्ट्र) की महासचिव सुश्री सीतानंदम। 

0
110 views

Comment