सरकार की जन विरोधी नीतियो महंगाई बेरोजगारी और महिला सुरक्षा को लेकर देश की जनता परेशान है -गुरमीत सैनी।
सरकार की जन विरोधी नीतियो महंगाई बेरोजगारी और महिला सुरक्षा को लेकर देश की जनता परेशान है -गुरमीत सैनी।
कैथल :- लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के वरिष्ठ नेता गुरमीत सैनी ने कहा कि देश में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी महंगाई बेरोजगारी महिलाओं के खिलाफ अपराधों के प्रति गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की कथित जन विरोधी नीतियों के कारण जनता का जीना दुभर हो गया है सैनी ने कहा कि रसोई गैस खाद्य पदार्थ और ईंधन की कीमतों में वृद्धि से आम आदमी का बजट टूट गया है सरकारी नौकरियों के वादे खोखले साबित हुए है युवा बेरोजगारी मैं दर-दर भटक रहे हैं इससे हताशा बढ़ रही है महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा यौन उत्पीड़न और अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही है जो सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती है सरकारी योजनाओं में धांधली और भ्रष्टाचार से पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित हो रहे हैं सैनी ने कहा कि हम सरकार से मांग करते हैं कि महंगाई पर लगाम लगाई जाए और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम कम किए जाएं और बेरोजगार युवाओं के लिए तत्काल रोजगार सृजन और सरकारी नियुक्तियां पारदर्शी तरीके से की जाए और महिला सुरक्षा के लिए ठोस से ठोस कदम उठाया जाए पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और दोषियों कड़ी से कड़ी सजा मिले और भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।