logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कार्यमंगलम बडेर में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ श्री विनायक थाली कार्यक्रम

धर्मपुरी/कार्यमंगलम (दलपतसिंह भायल ) स्थित सीरवी समाज कार्यमंगलम बडेर में बुधवार को श्री विनायक थाली महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार शाम को राजस्थान से पधारे संत सत्यप्रकाश महाराज के सानिध्य में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय भजन कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी, जिसका समाज के लोगों ने सपरिवार उपस्थित होकर आनंद लिया।
बुधवार सुबह मां आईजी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर आरती की गई तथा भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ श्री विनायक थाली कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले समाज बंधुओं, नजदीकी बडेर की कार्यकारिणी, महिला सेवा मंडल, नवयुवक मंडल, बोलियों के लाभार्थी भामाशाहों एवं विभिन्न सेवादायी संगठनों का संस्था की ओर से सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।
स्वागत कार्यक्रम में बोली के लाभार्थी राकेश सीरवी ने अतिथियों को माला, साफा और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। संस्था के अध्यक्ष नेमाराम पंवार ने सभी समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया, वहीं सचिव पेमाराम चोयल ने अन्य संस्थाओं के सहयोगी बंधुओं के योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष कानाराम पंवार, नवयुवक मंडल अध्यक्ष मोहनलाल, गेर मंडल अध्यक्ष नरेश, महिला मंडल अध्यक्ष मोहिनी देवी, सचिव कमला देवी सहित संस्था के सभी सदस्य सपरिवार उपस्थित रहे।

7
395 views

Comment