कालका के (कंडियाला) पंचायत में 13 मार्च 2026 को लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
कंडियाला में 13 मार्च को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
कालका/पिंजौर। क्षेत्र के कंडियाला गांव स्थित अटल लाइब्रेरी कम्युनिटी हॉल में शुक्रवार 13 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
इस स्वास्थ्य शिविर में विश्वास हॉस्पिटल, पिंजौर के विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे। इनमें हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राघव गर्ग (MS), त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रुति सिंगला (MD), औषधि चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. युवराज सिंह (MD) (दिल, शुगर व बीपी विशेषज्ञ) तथा फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. गौरव कुमार शामिल रहेंगे।
शिविर के दौरान क्षेत्र के लोगों का पूरी तरह निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं।
– दिनेश मिश्रा, पत्रकार