अचानक लगने वाले आज से बचने की दी गई जानकारी
प्रखंड बेनीपुर दरभंगा में दूसरे चरण में अग्निशाम पदाधिकारी मोहम्मद फैज आलम के दिशा निर्देश पर बेनीपुर, अलीनगर के विभिन्न विभिन्न स्थानों में अचानक लगने वाले आज से होने वाले नुकसान के विषय पर आम्रपाली कला जत्था वैशाली के कलाकारों द्वारा गीत संगीत एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया गया। संस्था के सचिव उद्घोषक रंगकर्मी बिट्ठल नाथ सूर्य के निर्देशन में लोगों को खाना बनाते समय चूल्हे के पास पानी , बालू रखना, झोपड़ी को मिट्टी से लिपने ,बीड़ी सिगरेट पीकर इधर-उधर ना फेंकने, अच्छे तारे एवं स्वीच से वायरिंग करने अचानक आग लगने से अग्निशाम विभाग में 101 नंबर पर फोन करने आदि बातों की जानकारी दी। गायिका सुनीता कुमारी ने जब परी तेज गर्मी पछुआ बयरिया में चूल्हा के रखिए संभल जी ,,,आदि गीत से लोगों को अचानक लगने वाले आग से बचने की जानकारी दी तो नाटक में रवि शंकर पासवान, राजू झा, रणधीर कुमार, पंकज पासवान, पिंकी देवी का सराहनीय योगदान रहा तो बेनीपुर के अग्निशाम पदाधिकारी सत्यनारायण सिंह, प्रधान अग्नि अरविंद कुमार, गुफरान आलम, अग्नि चालक दानिश हुसैन,खुशबू कुमारी आदि का योगदान रहा।