सिंगरौली: मोरवा थाना क्षेत्र से लापता लड़के का शव मिलने पर जमकर बवाल हुआ.
सिंगरौली: सिंगरौली: मोरवा थाना क्षेत्र से लापता नाबालिग लड़के का 3 दिन बाद शव मिलने पर जमकर बवाल हुआ. नाबालिग की हत्या के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने पहले तो मोरवा थाने के गेट पर जमकर प्रदर्शन किया. इसके बाद थाने के गेट के सामने तोड़फोड़ करते हुए जमकर पथराव किया. पथराव में पुलिस का सुरक्षा वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. मौके को देखते हुए थाने के पास भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया.
3 दिन पहले मोरवा थाना क्षेत्र से 15 वर्षीय नाबालिग लापता हो गया था. जिसके बाद बुधवार को ही झाड़ियों में शव मिला. पुलिस के अनुसार युवक की हत्या में उसके दोस्त ही कातिल निकले. फिलहाल पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.