logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ब्रिकिंग न्यूज़ धनबाद में फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1400 किलो मिलावटी पनीर जब्त।

-धनबाद में फूड सेफ्टी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1400 किलो मिलावटी पनीर और घी जब्त किया है। गोपनीय सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में बिहार से आने वाली बस से भारी मात्रा में संदिग्ध खाद्य सामग्री बरामद की गई, जिसे स्थानीय बाजारों में खपाने की तैयारी थी।

जानकारी के अनुसार गुरुवार तड़के करीब 4 से 5 बजे के बीच पूजा टॉकीज इलाके में फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान बुंदेला एसी बस नंबर BR 21P 3632 से लगभग 1400 किलोग्राम संदिग्ध पनीर और घी के 6 टिन बरामद किए गए।

छापेमारी का नेतृत्व डॉ. राजा कुमार ने किया। मौके पर ही जब्त पनीर का स्टार्च टेस्ट किया गया, जिसमें सभी नमूने फेल पाए गए। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि पनीर मिलावटी और निम्न गुणवत्ता का था, जिसे बाजार में बेचने की तैयारी थी।

फूड सेफ्टी विभाग ने जब्त खाद्य सामग्री के नमूनों को आगे की जांच के लिए स्टेट फूड टेस्टिंग लैबोरेटरी, रांची भेज दिया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी आपूर्तिकर्ताओं के खिलाफ Food Safety and Standards Authority of India के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई के दौरान डीएसपी-2 धीरेंद्र बांका, धनबाद थाना प्रभारी मनोज पांडे और सब इंस्पेक्टर देव आनंद यादव सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

वहीं कार्रवाई के बाद बरटांड़ बस स्टैंड और आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध खाद्य पदार्थ की सूचना तुरंत विभाग को दें।

3
5766 views

Comment