मनोहरथाना: खेरखेडा उप स्वास्थ्य केन्द्र की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई
झालावाड़ :मनोहरथाना तहसील क्षेत्र के खैरखेड़ा में स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही तहसीलदार माधोलाल बैरवा के निर्देशन में गठित राजस्व टीम द्वारा की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त शासकीय भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया गया था। जिसकी शिकायत प्राप्त होने पर प्रशासन द्वारा मौके पर कार्रवाई की गई।
Aima न्यूज़ झालावाड़ l