logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स ने नगरीय क्षेत्रों के लिए नियुक्त चार्ज अधिकारियों को जनगणना 2027 का दिया प्रशिक्षण

राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स ने नगरीय क्षेत्रों के लिए नियुक्त चार्ज अधिकारियों को जनगणना 2027 का दिया प्रशिक्षण

भारत की जनगणना 2027 का प्रथम चरण का कार्य (मकान सूचीकरण और मकानों की गणना) 01 मई से 30 मई 2026 तक किया जाएगा। इस संबंध में प्रदेश स्तर से नियुक्त राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स डॉ. रघुवंश मणि सिंह ने ई-दक्ष केन्द्र में नगरीय क्षेत्रों के लिए नियुक्त चार्ज अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया।
यह प्रशिक्षण आयुक्त नगर निगम, नगरीय निकायों के सीएमओ, जोनल तथा लिपिकीय वर्ग से कर्मचारियों को दिया गया। इस अवसर पर जिला जनगणना अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्री अरविन्द माहौर सहित नगरीय निकायों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स द्वारा भारत की जनगणना 2027 में प्रथम चरण में आने वाले सभी बिन्दुओं को प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षण के तौर पर दिया। उन्होंने बताया कि जनगणना 2027 में स्व-गणना पोर्टल (एसई पोर्टल), मोबाइल एप (एचएलओ एप) के माध्यम से विस्तार से अवगत कराया। इसी क्रम में मकानसूचीकरण ब्लॉक क्रिएटर, वेब पोर्टल के माध्यम से अवगत कराया। जनगणना अधिनियम के अनुसार संकलित व्यक्तिगत जानकारियां गोपनीय होती है। साथ ही इन्हें कहीं पर भी साक्ष्य के लिए उपयोग नहीं किया जा सकता। मास्टर ट्रेनर्स डॉ. रघुवंश मणि सिंह ने विस्तार से प्रशिक्षण के बिन्दुओं को अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो, आवश्यकतानुसार बार-बार पूछें।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena Jansampark Madhya Pradesh

22
762 views

Comment