logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ऑटो में बैठकर महिलाओं ने उड़ाया पर्स, पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

चोरी का सोना-चांदी और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद

एटा, 11 मार्च 2026 थाना राजा का रामपुर पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त और दो अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया सोना-चांदी का सामान तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार वादिया ने थाना राजा का रामपुर में लिखित तहरीर देकर बताया कि 25 फरवरी 2026 को वह अलीगंज से खैरपुरा की ओर ऑटो से जा रही थी। रास्ते में खैरपुरा के पास दो अज्ञात महिलाएं ऑटो में आकर बैठ गईं और मौका पाकर उसके पर्स से सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा संख्या 27/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी अलीगंज के नेतृत्व में थाना राजा का रामपुर पुलिस ने जांच के दौरान घटना में शामिल एक अभियुक्त सोनू पुत्र विजयपाल निवासी नगला गूजर थाना डबुआ, जनपद फरीदाबाद (हरियाणा) तथा दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक हाय, एक मंगलसूत्र (काले मोती व पीली धातु), एक जोड़ी कुंडल, एक गुच्छा सफेद धातु तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

11
363 views

Comment