logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खरौंधी में यूजीसी के समर्थन में निकला समर्थन मार्च, नेताओं ने किया जोरदार समर्थन

गढ़वा - खरौंधी में यूजीसी के समर्थन में एससी-एसटी ओबीसी एकता मंच खरौंधी के द्वारा एक समर्थन मार्च निकाला गया। इस समर्थन मार्च में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और यूजीसी कानून के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की।
समर्थन मार्च में मुख्य रूप से जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी भी शामिल हुईं। उन्होंने यूजीसी के समर्थन में हुंकार भरते हुए कहा कि यह कानून समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए जरूरी है और सभी लोगों को इसके समर्थन में एकजुट होना चाहिए।
वहीं झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य सह जिला परिषद सदस्य खरौंधी धर्मराज पासवान ने कहा कि यूजीसी को लागू करना समाज में समानता और न्याय के लिए अहम कदम है। उन्होंने कहा कि एससी, एसटी और ओबीसी समाज के लोग इसके समर्थन में पूरी मजबूती के साथ खड़े हैं।

भवनाथपुर की जिला परिषद सदस्य शर्मा रंजनी ने भी समर्थन मार्च में शामिल होकर कहा कि यूजीसी के समर्थन में लोगों की एकता यह दिखाती है कि समाज अब अपने अधिकारों को लेकर जागरूक हो चुका है।

इसी क्रम में पूर्व विधायक प्रत्याशी बरुण बिहारी ने कहा की यूजीसी कानून समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इसे लागू करने के लिए जनसमर्थन लगातार बढ़ रहा है।

वहीं झामुमो युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्यामसुंदर राम ने कहा की समाज के सभी वर्गों को मिलकर इस कानून के समर्थन में आगे आना चाहिए, ताकि सामाजिक न्याय और समान अधिकार सुनिश्चित हो सके।

समर्थन मार्च के दौरान लोगों ने नारेबाजी करते हुए यूजीसी के समर्थन में अपनी एकजुटता दिखाई।

5
264 views

Comment