logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को मिली राहत, सकीट पुलिस ने 15,300 रुपये कराए वापस



एटा 11 मार्च 2026 जनपद में साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सकीट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सकीट साइबर हेल्प डेस्क टीम ने तत्परता दिखाते हुए साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित के खाते में 15,300 रुपये की पूरी धनराशि वापस कराई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) के निकट पर्यवेक्षण में साइबर अपराध की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एक आवेदक के बैंक खाते से 15,300 रुपये की ऑनलाइन ठगी हो गई थी। इस संबंध में पीड़ित ने 2 मार्च 2026 को थाना सकीट में शिकायत दर्ज कराई थी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) ने थाना सकीट साइबर क्राइम टीम को जांच कर पीड़ित की हरसंभव मदद करने के निर्देश दिए। निर्देशों के अनुपालन में साइबर क्राइम टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित संस्थाओं से समन्वय स्थापित किया और पीड़ित के खाते में पूरी धनराशि वापस कराई।

धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने थाना सकीट साइबर हेल्प डेस्क टीम तथा एटा पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर धनराशि वापस कराई जा सके।

18
1052 views

Comment