logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पुलिस आयुक्त, कानपुर नगर के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन दहन’


ऑपरेशन दहन चलाया गया

कानपुर। पुलिस आयुक्त, कानपुर नगर के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन दहन’ अभियान के अंतर्गत आज को थाना काकादेव क्षेत्रांतर्गत कोचिंग मंडी, पाडूनगर क्षेत्र में मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु विशेष चेकिंग एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव स्वयं मौके पर उपस्थित रहे। उनके साथ सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज महोदय, प्रभारी निरीक्षक काकादेव एवं थाना काकादेव पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र के चिन्हित हॉट-स्पॉट्स पर सघन चेकिंग एवं दबिश की कार्रवाई की गई।

चेकिंग के दौरान कई दुकानों पर गोगो पाइप पाए गए, जिन्हें मौके पर ही जब्त करते हुए संबंधित दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई तथा भविष्य में इस प्रकार की सामग्री का अवैध रूप से विक्रय न करने हेतु सख्त हिदायत दी गई।

उक्त अभियान का उद्देश्य सूखे नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा इसके सेवन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

खास रिपोर्ट - किशोर मोहन गुप्ता
जिला - कानपुर नगर
राज्य - उत्तर प्रदेश
मोबाईल नंबर - 6387202969

16
1319 views

Comment