logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चेकिंग के दौरान 26 पव्वा अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार



निधौली कलां पुलिस की कार्रवाई, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज


एटा 11 मार्च 2026 जनपद में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना निधौली कलां पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को 26 पव्वा अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा के निकट पर्यवेक्षण में अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

थाना निधौली कलां पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुन्नालाल पुत्र सोहनपाल निवासी ग्राम मंगरौली, थाना निधौली कलां जनपद एटा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 26 पव्वा अवैध देशी शराब बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना निधौली कलां पर मुअस संख्या 29/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

34
1867 views

Comment