सिद्धार्थनगर: एक साल पहले हुई थी शादी, अब सास-साले की प्रताड़ना के चलते युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज कस्बे में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह घटना डुमरियागंज थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 कृष्णा नगर की है। यहां के निवासी लगभग 30 वर्षीय अबराक की शादी करीब एक वर्ष पहले वासा गांव में हुई थी। परिजनों के अनुसार, शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।
मृतक की पत्नी हुदा अक्सर मायके जाने को लेकर पति से झगड़ा करती थी और अपने भाई को बुलाकर मायके चली जाती थी। करीब तीन महीने पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद मामला थाने तक पहुंचा था। उस समय पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया था।
समझौते के बाद पत्नी अपने भाई के साथ मायके चली गई, जबकि अबराक काम करने के लिए मुंबई चला गया। मृतक के भाई मोहम्मद शमशाद ने आरोप लगाया है कि अबराक की सास और साला उसे लगातार प्रताड़ित करते थे। कुछ दिन पहले ससुराल पक्ष ने अबराक को फोन कर बताया कि उसकी पत्नी की डिलीवरी होने वाली है, जिसके बाद वह मुंबई से घर लौट आया।
और साले ने अबराक के साथ मारपीट और झगड़ा किया। किसी तरह वह वहां से अपने घर लौट आया, लेकिन ससुराल पक्ष की कथित प्रताड़ना से आहत होकर उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।