logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पारदर्शिता से चुनी जाएगी युवा पत्रकारों की नई टीम, तैयारियां तेज: कमलेश मिश्रा

युवा पत्रकार प्रेस क्लब शोहरतगढ़़ के आगामी चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। चुनाव अधिकारी कमलेश मिश्रा एवं सरताज आलम ने कहा कि प्रेस क्लब का चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और लोकतांत्रिक तरीके से सम्पन्न कराया जायेगा। इसके लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं ताकि चुनाव प्रक्रिया शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो सकें। कमलेश मिश्रा ने बताया कि प्रेस क्लब के सभी सदस्य पत्रकार लोकतांत्रिक परम्पराओं का पालन करते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं सरताज आलम ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाये रखने के लिए निर्धारित नियमों और आचार संहिता का सख्ती से पालन कराया जायेगा। किसी भी प्रकार की अनियमितता या विवाद की स्थिति में तत्काल उचित कार्रवाई की जायेगी।
चुनाव अधिकारी सलमान हिन्दी एवं अब्दुल कुददुश ने कहा कि प्रेस क्लब पत्रकारों की एक महत्वपूर्ण संस्था है, जो क्षेत्र में पत्रकारों के हितों की रक्षा और उनके अधिकारों को मजबूत करने का कार्य करती है। ऐसे में क्लब का चुनाव भी आपसी सौहार्द और लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप सम्पन्न होना चाहिए। चुनाव अधिकारी ने सभी सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि वे चुनाव प्रक्रिया में सहयोग करें और आपसी भाईचारे व गरिमा को बनाए रखते हुए मतदान में भाग लें। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पत्रकार मिलकर चुनाव को सफल बनाएंगे और प्रेस क्लब को और अधिक मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभायेंगे।

9
1147 views

Comment