logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राष्ट्रीय टीम और अपने प्रदेश अध्यक्ष जी के द्वारा एक कार्यक्रम रखा जा रहा।


नमो नमो क्रांति फाउंडेशन के सभी पदाधिकारियों को अभय कुमार प्रदेश संगठन महामंत्री की तरफ से नमस्कार आप सभी को बताने में खुशी हो रही है कि अपने संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपनी राष्ट्रीय टीम और अपने प्रदेश अध्यक्ष जी के द्वारा एक कार्यक्रम रखा गया है।

परिचय सम्मेलन जो 15 मार्च 2026 दिन रविवार समय 11:00 बजे को लखनऊ में प्रस्तावित किया जाएगा जिसमें राष्ट्रीय स्तर प्रदेश स्तर क्षेत्रीय स्तर जिले के सभी पदाधिकारियों को इस कार्यक्रम में पहुंचाना अनिवार्य है बहुत से पदाधिकारी संगठन में जुड़े हुए हैं। लेकिन वह किसी को जानते नहीं हैं और इस संगठन को भी नहीं समझते हैं कि हमें इस संगठन में क्या काम करना है और कैसे करना है इसिलिये पदाधिकारियों का स्वागत एवं परिचय सम्मेलन का कार्यक्रम रखा जा रहा है इस कार्यक्रम को रखने के लिए हमारे जिले के बहुत से ऐसे पदाधिकारी हैं जो हमेशा बोलते रहते थे कि एक बार आप सभी लोग लखनऊ में मीटिंग रखिए और हम सभी लोगों का परिचय करवाइए और संगठन के बारे में बताइए कि हम सभी लोग कैसे काम करें अब वह टाइम आ गया है, इसलिए जिले के सभी छोटे और बड़े पदाधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल होकर इस कार्यक्रम को एक अच्छा मजबूत और शानदार बनाने के लिए आप सभी प्रदेश और जिले के सभी पदाधिकारियों को आमंत्रित किया जाता है।

आप सभी लोग इस कार्यक्रम में पहुंचने का काम कीजिए और इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आप सभी लोग एकजुट होकर इसको अच्छे कार्यक्रम का रूप बनाने में सहयोग करें एक अच्छे कार्यकर्ता के रूप में आप सभी लोग एकजुट होकर आइए और इस कार्यक्रम को सफल बनाइए आप सभी लोगों से निवेदन किया जाता है। आपके आने से ही यह संगठन का पता चलेगा कि हमारा संगठन कितना मजबूत और कितना बड़ा है और हम दिखा सकते हैं कि हमारा संगठन भाईचारा प्रेम मित्र सभी लोगों से मिलकर बना है।

आपका अपना
नमो नमो क्रांति फाउंडेशन

रिपोर्ट - पंकज गुप्ता
जिला - जालौन, उरई
राज्य - उत्तर प्रदेश

6
446 views

Comment