पवई पुलिस की कार्यवाही, दो स्थाई वारंटी गिरफ्तार
पन्ना पवई
पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को लंबे समय से लंबित स्थाई वारंटियों की तामील सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती वंदना सिंह एवं एसडीओपी पवई श्रीमती भावना दांगी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी पवई निरीक्षक श्री सुशील कुमार अहिरवार के नेतृत्व में पवई पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।
पवई पुलिस द्वारा उक्त वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे तथा उनकी तलाश के लिए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दोनों आरोपी होली का त्योहार मनाने अपने घर आए हुए हैं। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम द्वारा तत्काल दबिश देकर पिछले लगभग सात वर्षों से फरार चल रहे दो स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।
माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायालय पवई के प्रकरण क्रमांक 681/18 धारा 457, 380 भादवि तथा प्रकरण क्रमांक 406/19 धारा 294, 323, 506 भादवि के आरोपी क्रमशः पंकज खम्परिया पिता अयोध्या प्रसाद निवासी पटना खम्परिया थाना सिमरिया एवं दयाराम चौधरी पिता टंटा चौधरी निवासी ग्राम महेडा को पवई पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय के आदेशानुसार दोनों आरोपियों को उप जेल पवई दाखिल कर दिया गया है।
उल्लेखनीय भूमिका--
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पवई निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक विजय गर्ग, प्रधान आरक्षक अंजनी तिवारी, प्रधान आरक्षक नीरज रैकवार एवं आरक्षक मनोज अहिरवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।।