ब्रेकिंग न्यूज़ | रुदौली
सीएचसी रुदौली में जांच के नाम पर अवैध वसूली का मामला, आरोपी युवक पुलिस के हवाले
अयोध्या। तहसील रुदौली स्थित सामुदायिक स्वास्थ
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | रुदौली
सीएचसी रुदौली में जांच के नाम पर अवैध वसूली का मामला, आरोपी युवक पुलिस के हवाले
अयोध्या। तहसील रुदौली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मरीजों से जांच के नाम पर अवैध वसूली किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक अस्पताल आने वाले मरीजों से विभिन्न जांचों के नाम पर पैसे वसूल रहा था।
बताया जा रहा है कि एक गरीब महिला से जांच के नाम पर करीब ₹2000 से अधिक रुपये वसूले जाने के बाद मामला खुलकर सामने आया। शिकायत मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया।
सीएचसी प्रभारी डॉ. फातिमा हसन ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी युवक (निवासी मिल्कीपुर) को रुदौली पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
वहीं कुछ मरीजों ने एक महिला डॉक्टर पर जरूरत से ज्यादा महंगी जांच लिखने का भी आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध वसूली के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
✍️ दिनेश कुमार वैश्य
विशेष संवाददाता