logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अलर्ट: गैस सिलेंडर को लेकर न हों परेशान! "प्रशासन ने कहा—जिले में पर्याप्त स्टॉक"



गया, विजय कुमार (वरिष्ठ पत्रकार):

जिले में घरेलू गैस (LPG) की कथित किल्लत की खबरों के बीच जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। समाहरणालय में आयोजित बैठक के दौरान अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था) मोहम्मद सफीक ने कहा कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है। अफवाहों के कारण अचानक मांग बढ़ने से आपूर्ति व्यवस्था पर दबाव बना है।
उन्होंने बताया कि जिले में एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और उपभोक्ताओं को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।
उपभोक्ताओं के लिए 4 अहम बातें
1. कीमत में बढ़ोतरी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती कीमतों के कारण 7 मार्च से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में ₹60 की वृद्धि की गई है।
2. बुकिंग का नया नियम
अब गैस रिफिल की बुकिंग के लिए न्यूनतम अवधि 15 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दी गई है।
3. ESMA लागू
एलपीजी आपूर्ति को अब आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम (ESMA) के दायरे में रखा गया है, ताकि किसी भी परिस्थिति में गैस की आपूर्ति बाधित न हो।
4. अफवाहों से बचें
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैस का पर्याप्त भंडार मौजूद है। उपभोक्ता घबराकर अतिरिक्त सिलेंडर न खरीदें, जिससे कालाबाजारी करने वालों को मौका न मिले।
प्रशासन की सख्त चेतावनी
जिला प्रशासन ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को सख्त निगरानी के निर्देश दिए हैं। यदि कहीं कालाबाजारी या जमाखोरी की शिकायत मिलती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

0
0 views

Comment