logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गैस का दुर्पयोग न हो व कालाबाजारी न हो- जिलाधिकारी अयोध्या

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में घरेलू कुकिंग गैस की उपलब्धता के सम्बन्ध में आयोजित की गई बैठक।
____________________________________________

#अयोध्या
जिलाधिकारी अयोध्या श्री निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में घरेलू कुकिंग गैस की उपलब्धता के सम्बन्ध में बैठक की गयी। जिसमें अपर जिलाधिकारी (नगर),अपर पुसिल अधीक्षक नगर,जिला पूर्ति अधिकारी अयोध्या,सेल्स ऑफीसर(आईओसीएल) एवं नगर निगम अयोध्या के गैस एजेन्सी धारक उपस्थित रहे। समीक्षा करने पर ऑयल कम्पनी के सेल्स ऑफीसर द्वारा बताया गया कि जनपद में तीनों ऑयल कम्पनी (आईओसीएल/ बीपीसीएल/एचपीसीएल) की कुल 55 गैस एजेन्सियाँ कार्यरत हैं,जिसमें दिनांक 10.03.2026 को 12504 एवं दिनांक 11.03.2026 को 12196 घरेलू कुकिंग गैस सिलेण्डरों की उपलब्धता है। जबकि जनपद की दैनिक मॉग 11200 गैस सिलेण्डर है। इस प्रकार घरेलू गैस सिलेण्डर की कोई समस्या नहीं है। 19 कि०ग्रा० के कामर्शियल गैस सिलेण्डरों की आमद भारत सरकार द्वारा रोक दी गयी है। जिसके कारण होटलों/प्रतिष्ठानों,सार्वजनिक भण्डारों आदि स्थानों पर 19 कि०ग्रा० के कामर्शियल गैस सिलेण्डरों की समस्या विद्यमान है।।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा समस्त गैस एजेन्सियों को निर्देशित किया गया कि एजेन्सी पर गैस का निर्धारित मूल्य के सम्बन्ध में फ्लैक्स प्रदर्शित करें व अगले दिवस में जिन उपभोक्ताओं को गैस की डिलीवरी होनी है उनकी सूची गैस एजेन्सी पर चस्पा की जाये जिससे एजेन्सी पर अनावश्यक रूप से भीड न लगने पाये तथा इस आशय की आडियो रिकार्डिंग चलायी जाय कि गैस डिलीवरी के उपरान्त 25 दिन के पश्चात ही ऑन लाइन बुकिंग होगी तथा शहरी क्षेत्र अयोध्या में गैस की होम डिवीवरी गैस बुकिंग के 48 से 72 घण्टे की अन्दर की जाएगी। जिलाधिकारी महोदय द्वारा नोडल अधिकारी एलपीजी को निर्देशित किया गया कि डिलीवरी/बुकिंग सम्बन्धी उपर्युक्त मैसेज उपभोक्ताओं के मोबाइल नम्बर पर प्रेषित कराया जाय। घरेलू सिलेण्डरों का उपयोग कामर्शिलय सिलेण्डर में न किया जाय। घरेल सिलेण्डरों का दुरूपयोग पाये जाने की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर को निर्देशित किया गया कि गैस एजेन्सियों पर भीड़ की स्थिति में आवश्यक पुलिस बल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेगें।

8
211 views

Comment