म्हस्के के बयान पर सुषमा अंधारे का पलटवार, बोलीं – “Wake Up, Wake Up…”
मुंबई: शिवसेना के सांसद Naresh म्हस्के द्वारा उद्धवठाकरे पर की गई टिप्पणी को लेकर सियासत तेज हो गई है। विधान परिषद के संदर्भ में म्हस्के ने कहा था कि अगर समर्थन चाहिए तो एकनाथ शिंदे को फोन करना पड़ेगा। इस बयान के बाद अब शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) की नेता सुषमा अंधारे ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
मीडिया से बातचीत में सुषमा अंधारे ने म्हस्के के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, “म्हस्के Wake Up, Wake Up… पहले हकीकत समझिए। महाराष्ट्र की जनता सब कुछ देख रही है।” उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान देकर किसी को भ्रम में रहने की जरूरत नहीं है।
अंधारे ने आगे कहा कि राजनीति में समर्थन और जनाधार जनता तय करती है, किसी के कहने से हालात नहीं बदलते। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे कुछ लोग अहंकार में ऐसे बयान दे रहे हैं, लेकिन जनता सबका हिसाब रखती है।
इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है और दोनों गुटों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी