logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एसआई भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी: सिद्धार्थनगर में डीएम-एसपी ने खुद संभाली कमान, परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण:

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा-2025 को लेकर सिद्धार्थनगर में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बुद्ध विद्या पीठ डिग्री कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान शिवशरणप्पा जी.एन. और डॉ. अभिषेक महाजन ने बुद्ध विद्या पीठ डिग्री कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। यह परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को आयोजित की जानी है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा कक्षों, बैठने की व्यवस्था, प्रकाश, पेयजल, शौचालय, प्रवेश एवं निकास द्वार, सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
जिलाधिकारी ने कहा कि यह परीक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है।
परीक्षा को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक को पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखने और उनकी लगातार निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पर अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि कोई भी अनुचित सामग्री परीक्षा कक्ष के अंदर न ले जाई जा सके।
इसके अलावा परीक्षा के दिन यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए बैरिकेडिंग और ट्रैफिक प्रबंधन की भी व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से कहा कि परीक्षा केंद्र के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने दी जाए और सभी अधिकारी व कर्मचारी पूरी सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
मौके पर ये अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर ज्ञान प्रकाश (अपर जिलाधिकारी न्यायिक), कल्याण सिंह मौर्य, अरुण कुमार सहित प्रशासन और पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी, केंद्र व्यवस्थापक और संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

26
1397 views

Comment