logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पंचायती राज चुनाव को लेकर खेरवाडा विधानसभा प्रभारी ने नयागांव मंडल की ली बैठक

उदयपुर/(खेरवाड़ा/उदयपुर): आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर भाजपा नयागांव मंडल की एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक थाणा स्थित बाबा रामदेव मंदिर में आयोजित की गई। बैठक में खेरवाड़ा विधानसभा प्रभारी विमलेश उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी चुनावों में संगठन के हर कार्यकर्ता को साथ लेकर पूरी मजबूती से तैयारी करनी होगी।
बैठक के मुख्य बिंदु:
एकीकृत रणनीति: भाजपा पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव पूरी ताकत से लड़ेगी।
लक्ष्य: पंचायतों में पार्टी को पूर्ण बहुमत से जिताकर जिला प्रमुख और प्रधान पद हासिल करना।
संगठनात्मक मजबूती: कार्यकर्ताओं को गांव-गांव तक पहुंचकर राज्य व केंद्र सरकार की उपलब्धियां पहुंचाने और जन-जन से जुड़ने का आह्वान किया गया।
समस्या समाधान: बैठक में सरकारी विभागों में रिक्त पदों को भरने और कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान पर भी चर्चा हुई।
सदस्यता अभियान: जमीनी स्तर पर पार्टी को और मजबूत करने के लिए व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
बैठक में मंडल अध्यक्ष दुर्गा भगोरा, पूर्व महामंत्री साकरचंद लबाना, जनजाति मोर्चा अध्यक्ष शंकर खराड़ी, दौलतराम मीणा, डाया लाल लबाना, गौतम पटेल, कांतिलाल सालवी, लक्ष्मण सिंह सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर चुनाव में विजय का संकल्प लिया बैठक का संचालन महामंत्री मुकेश गामोठ ने किया

1
46 views

Comment