शास्त्री नगर ई ब्लाक में हुआ श्री रामा संकीर्तन मंदिर का जनजागरण
मेरठ - सपना त्यागी और उर्मिल वाधवा में E ब्लोक शास्त्री नगर में ज्योति जलाई ।
आज E ब्लोक शास्त्री नगर शिव मन्दिर में प्रमुख समाज सेवी सपना त्यागी और उर्मिल वाधवा जन मानस को जनजागरण समर्पित किया । जैसे ही पं० अम्बुज मिश्रा जी ने पूजन पूरा किया तो महंत सुभाष राजपूत ने गौरी के लाल कि बागनी दी नवीना छाबड़ा जी ने हनुमान जी का आवाहन किया और शकुन्तला ठाकुर ने श्रीराम जी का यस गान किया ( आओ जमाने वालों इस दर पे सर झुका लो ) फिर वीनू मिर्ग कान्हा को रिझाने में मस्त हो गई और लगभग सारा जन समूह कह उठा ( मुरली वाला मेरा है माखन चोर मेरा है ) । नीलम महता रामायणी ने रामजी को प्रसन्न किया ।
ट्रस्ट के महामंत्री सुरेश छाबड़ा ने जहां शिव मन्दिर कि प्रबन्ध समिति के प्रति आभार व्यक्त किया वहीं महिला मण्डली को कार्यक्रम सफल करने कि बधाई दी । उन्होंने बताया कि 11 मार्च रात्रि का जनजागरण पैराराइल अपार्टमेन्ट गंगा नगर में मुकेश वर्मा के निवास पर होगा । प्रचार सचिव नवीना छाबड़ा , पं० राजेश शर्मा श्री रामा संकीर्तन मन्दिर लालकुर्ती के अन्य सेवादार उपस्थित रहे