logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वक्फ बोर्ड में सम्पन्न हुआ रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम

मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा आयोजित रोज़ा एफ्तार समारोह में प्रदेश भर के गणमान्य नागरिकों एवं चारों धर्मां के धर्मगुरूओं ने की शिरकत।


रमज़ान मुबारक के पवित्र माह में कार्यालय मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के परिसर में दिनांक 10 मार्च 2026 को बोर्ड अध्यक्ष जनाब डॉ. सनवर पटेल द्वारा रोज़ा इफ्तार समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें भा.ज.पा. अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब जमाल सिद्दीक़ी, प्रदेष भर के गणमान्य नागरिकों एवं चारों धर्मां के धर्मगुरू एवं वक्फों के जिम्मेदारान, जिला वक्फ कमेटी के पदाधिकारीण, इलेक्ट्रानिक मीडिया, प्रिन्ट मीडिया एवं सोशल मीडिया के प्रतिनिधिगण की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
इस मुबारक अवसर पर प्रदेश भर के उन इमाम-मोअज्ज़िन जिन्हें बोर्ड द्वारा नज़राना दिया जाता है, को रोज़ा से संबंधित आवष्यक सामग्री बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल की अध्यक्षता में जनाब जमाल सिद्दीकी़ एवं मुफ्ती-ए-शहर जनाब मुफ्ती अबुल कलाम का़समी के हाथों राशन किट भी दिये गये।
डॉ. सनवर पटेल ने अपने संबोधन में बोर्ड द्वारा किये जा रहे कार्यां को विस्तृत रूप से सामने रखे एवं एक बार फिर से कहा कि वक्फों की सुरक्षा वक्फ के नये कानून के दायरे में रहकर करना हब सब की नैतिक जिम्मेदारी है साथ ही वक्फ माफियाओं पर कठोर कार्यवाही करते हुए वक्फों से प्राप्त आमदनी से वाकिफ की मंशा अनुसार गरीब, बेसहारा, बेवा आदि को आर्थिक सहायता देना भी हम सब का कर्तव्य है।
भा.ज.पा. अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब जमाल सिद्दीक़ी ने अपने संबोधन में वर्तमान बोर्ड द्वारा किये जा रहे कार्यों की तारीफ की, साथ ही यह भी कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बनाये गये वक्फ कानून के दायरे में रहकर मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड बहुत बेहतर काम कर रहा है, यह देश के अन्य वक्फ बोर्डां के लिये आईडियल बना है एवं म.प्र. वक्फ बोर्ड की अनेक योजनाओं को देश भर के अन्य वक्फ बोर्डां में भी हमने लागू करवाया है। जनाब सिद्दीक़ी ने अपने इस दौरे में एशिया की सबसे बड़ी तारीखी भोपाल ईदगाह का भी भ्रमण किया एवं अपनी खुशी का इज़हार करते हुए कहा कि इतनी बड़ी और खूबसूरत ईदगाह मैंने पहली बार देखी है, यहां की संस्कृति एवं गंगा जमनी तहजी़ब काबिले तारीफ है।
मुफ्ती साहब जनाब मुफ्ती अबुल कलाम साहब ने बोर्ड अध्यक्ष जनाब डॉ. सनवर पटेल साहब के नेतृत्व में किये जा रहे नवाचारों की खुल कर सराहना की गई।
रोज़ा इफ्तार समारोह का आगाज नायब क़ाजी़-ए-शहर की दुआ से हुआ। धर्मगुरूओं में काजी-ए-शहर इन्दौर जनाब इशरत अली साहब , श्री महेंद्र शर्मा जी, फादर श्री आनंद जी, भंते श्री शाक्य सागर जी, श्री प्रोफेसर मनोज जैन जी, श्री गुरु चरण अरोड़ा जी सहीत अन्य अतिथिगण के रूप में भाजपा जिला भोपाल के अध्यक्ष रविन्द्र यति , सिहोर नगर पालिका अध्यक्ष रायसिंह मेवाड़ा, वरिष्ठ पार्षद मनोज राठोर जी, भाजपा नेता नवल प्रजापति, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री जावेद अख्तर सहित प्रदेश भर से आये मोर्चा पदाधिकारीगण, जिला वक्फ कमेटी के अध्यक्ष श्री इरशाद अन्सारी आदि सम्मिलित हुए एवं बोर्ड परिसर में वक्फ बोर्ड, औकाफ-ए-आम्मा, मसाजिद कमेटी, हज कमेटी, उर्दू एकेडमी आदि के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में प्रदेष भर से तषरीफ लाये मेहमानों की आमद से रोज़ा इफ्तार समारोह का समापन हुआ।

17
1248 views

Comment