हरदोई में ई रिक्शा चालक को बेरहमी से पीटा, मरणासन्न हालात में छोड़कर दंबग फरार
*हरदोई*
सुरसा थाना क्षेत्र के पचकोहरा गांव स्थित दो दंगब युवकों ने एक ई रिक्शा चालक को बेरहमी से पीटा ,और मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपी युवको की तलाश में जुटी।
थाना क्षेत्र के ही पुन्नियां निवासी रामप्रताप गुप्ता ई रिक्शा चलाते हैं।थाने पर दिए गए प्राथना पत्र में बताया की वह मंगलवार शाम को वह रिक्शा लेकर पचकोहरा तिराहा की ओर जा रहे थे।तभी पचकोहरा देशी शराब ठेका के पास पचकोहरा निवासी सर्वेश पुत्र उदन व गांव के उनके एक साथी ने रामप्रताप को किसी बात को लेकर रोंका उनको बेरहमी से पीटा रामप्रताप को मरणासन्न हालात में देखकर दंबग युवक मौके से फरार हो गए।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया।वहीं आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
*रिपोर्टर यूनुश सिद्दीकी
हरदोई *