logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

यूपी के बरेली से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

यूपी के बरेली से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। अस्पताल में ब्रेन डेड घोषित की गई महिला विनीता शुक्ला को जब एंबुलेंस से घर लाया जा रहा था, तभी रास्ते में झटका लगने पर उनके शरीर में हलचल होने लगी और सांसें वापस चलने लगीं।

परिजन तुरंत उन्हें डॉ. राकेश न्यूरो सिटी हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों को सांप के काटने का शक हुआ। इसके बाद उन्हें एंटी-वेनम इंजेक्शन और जरूरी इलाज दिया गया। करीब 13 दिन के उपचार के बाद विनीता अब पूरी तरह स्वस्थ हैं।

डॉक्टरों का कहना है कि कुछ मामलों में स्नेक बाइट या न्यूरोलॉजिकल स्थिति में मरीज की हालत ब्रेन डेड जैसी दिख सकती है, इसलिए ऐसे मामलों में बेहद सावधानी से इलाज करना जरूरी होता है।

#UttarPradesh #Bareilly #MedicalNews #SnakeBite #HealthNews #IndiaNews #BreakingNews #JagranJosh

19
742 views

Comment