logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

इंस्टिट्यूट ऑफ़ हायर लर्निंग में एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

खानपुर कलां -11 मार्च। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां के इंस्टिट्यूट ऑफ़ हायर लर्निंग में एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार के सूक्ष्म ,लघु मध्यम उद्यम मंत्रालय (एम एस एम ई )के अंतर्गत आयुक्त कार्यालय एम एस एम ई द्वारा ई एस डी पी ई योजना के तहत प्रायोजित था । इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में उद्यमिता के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता इंस्टिट्यूट ऑफ़ हायर लर्निंग की प्राचार्य प्रो सुषमा जोशी ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में उद्यमिता का महत्व लगातार बढ़ रहा है। आज के दौर में युवाओं के लिए यह आवश्यक है कि वे केवल नौकरी तक ही सीमित न रहें, बल्कि अपने कौशल, प्रतिभा और रचनात्मक सोच के आधार पर नए अवसरों की तलाश करें। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि वे आत्मविश्वास, मेहनत और दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढ़ें तो वे अपने जीवन में बड़ी सफलता प्राप्त कर सकती हैं।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय की सेवानिवृत प्रोफेसर दिव्या महलान उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने व्याख्यान में उद्यमिता के महत्व और उसके विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि उद्यमिता केवल व्यवसाय शुरू करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी सोच है जो व्यक्ति को नए विचारों को अपनाने, नवाचार करने और जोखिम उठाने की प्रेरणा देती है। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने अंदर छिपी प्रतिभा को पहचानें और उसे सही दिशा में विकसित करें।
कार्यक्रम में प्रोफेसर सीमा सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में छात्राओं को कौशल विकास, नेतृत्व क्षमता और व्यक्तित्व विकास के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान और अनुभव भी अत्यंत आवश्यक है, जिससे छात्राएँ भविष्य में अपने क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सके।
अंत में,डॉ महेंद्र सिंह डिप्टी डायरेक्टर एम एस एम ई द्वारा प्रधानमंत्री की अनेकों महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया ।
इस कार्यक्रम की कोर्डिनेटर प्रोफेसर सुमन बी कुहाड़ व नोडल अफसर प्रो अंशुल भारद्वाज रही ।
कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर प्रीति और डॉक्टर मीनाक्षी ने किया।
फोटो कैप्शन :-02 दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ करते प्रो सुषमा जोशी व प्रो दिव्या महलान।

0
0 views

Comment