महागामा नगर पंचायत में उपाध्यक्ष पद का अप्रत्यक्ष निर्वाचन एवं शपथ ग्रहण संपन्न
नगरपालिका (आम) चुनाव–2026 के अंतर्गत दिनांक 10 मार्च 2026 को डीआरडीए
महागामा नगर पंचायत में उपाध्यक्ष पद का अप्रत्यक्ष निर्वाचन एवं शपथ ग्रहण संपन्न
नगरपालिका (आम) चुनाव–2026 के अंतर्गत दिनांक 10 मार्च 2026 को डीआरडीए सभागार, गोड्डा में महागामा नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पद हेतु अप्रत्यक्ष निर्वाचन की प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई।
निर्वाचित पार्षदों की उपस्थिति में निर्वाचन पदाधिकारी की देखरेख में मतदान प्रक्रिया पूर्ण हुई। परिणाम घोषित होने के पश्चात श्री निलेश कुमार सिंह को महागामा नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
तत्पश्चात उन्हें उपाध्यक्ष पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में महागामा नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा जनहित से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा।
कार्यक्रम जिला प्रशासन की देखरेख में शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं विधि-सम्मत तरीके से संपन्न हुआ।
#Mahagama #Godda #Jharkhand #DistrictAdministration