logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

थाईलैंड के फुकेट अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर मंगलवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस की हैदराबाद से फुकेट जा रही एक उड़ान की लैंडिंग के दौरान तकनीकी समस्या :-

थाईलैंड के फुकेट अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर मंगलवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस की हैदराबाद से फुकेट जा रही एक उड़ान की लैंडिंग के दौरान तकनीकी समस्या सामने आई।

जानकारी के अनुसार विमान की हार्ड लैंडिंग हुई, जिसके दौरान विमान के सामने वाले हिस्से का नोज व्हील (पहिया) प्रभावित हो गया। घटना के बाद कुछ समय के लिए हवाईअड्डे पर हलचल मच गई, हालांकि राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित रहे। एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि 11 मार्च को हैदराबाद–फुकेट उड़ान के लैंडिंग के समय नोज व्हील से संबंधित तकनीकी समस्या सामने आई। जैसे ही समस्या का पता चला, पायलट और क्रू ने तुरंत सभी मानक सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन किया और विमान को सुरक्षित रूप से रोक दिया गया। विमान के रुकने के बाद सभी यात्रियों को सावधानीपूर्वक विमान से उतारा गया। एयरलाइन के अनुसार इस घटना में किसी भी यात्री या क्रू सदस्य को चोट नहीं आई है। हवाईअड्डे के सुरक्षा और तकनीकी दल ने तुरंत विमान की जांच शुरू कर दी और रनवे की स्थिति भी जांची गई। प्राथमिक जांच के अनुसार यह मामला लैंडिंग के दौरान नोज व्हील सिस्टम में तकनीकी खराबी से जुड़ा माना जा रहा है। विमान को फिलहाल विस्तृत तकनीकी निरीक्षण के लिए अलग खड़ा किया गया है और विशेषज्ञों की टीम इसकी जांच कर रही है। एयरलाइन अधिकारियों ने कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस घटना की पूरी जांच की जा रही है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की स्थिति दोबारा न उत्पन्न हो।

2
13 views

Comment