logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मड़िहान में राष्ट्रीय लोक अदालत का वृहद प्रचार, 14 मार्च को समस्याओं के सुलह-समझौते से निपटारे की अपील मड़िहान (मिर्जापुर): 14 मार्च 2026 को



मड़िहान में राष्ट्रीय लोक अदालत का वृहद प्रचार, 14 मार्च को समस्याओं के सुलह-समझौते से निपटारे की अपील

मड़िहान (मिर्जापुर): 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर तहसील मड़िहान प्रशासन द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। तहसील की ओर से प्रचार वाहन चलाकर क्षेत्र के गांवों और बाजारों में लोक अदालत के लाभ से संबंधित पोस्टर और पंपलेट वितरित किए गए।

इस दौरान लोगों से अपील की गई कि वे 14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का सुलह-समझौते के माध्यम से निपटारा कराएं और इस व्यवस्था का लाभ उठाएं।

कार्यक्रम के दौरान सिविल जज प्रीति ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को क्षेत्र के लिए रवाना किया। इस अवसर पर तहसीलदार आशीष पांडे, नायब तहसीलदार राहुल मिश्रा, अधिकार मित्र पंकज कुमार, मुकेश कुमार, रूपांजलि सिंह सहित तहसील के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

19
1344 views

Comment