logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

स्टॉप डैम निर्माण में बड़ा खेल! हाथ लगाते ही उखड़ रहा मसाला, घटिया निर्माण की खुली पोल”

स्टॉप डैम निर्माण में बड़ा खेल! हाथ लगाते ही उखड़ रहा मसाला, घटिया निर्माण की खुली पोल”

किशन लाल जागिड़
संवाददाता धमोनोद मो 9829276941

खबर:
धरमपुरी तहसील की ग्राम पंचायत ईकलरा बुजुर्ग के ग्राम खारपुर में बनाए गए स्टॉप डैम के निर्माण कार्य में भारी अनियमितता सामने आ रही है। निर्माण की गुणवत्ता इतनी खराब बताई जा रही है कि डैम की सतह पर हाथ लगाने मात्र से ही सीमेंट का मसाला उखड़ने लगता है।
स्थानीय स्तर पर लोगों का कहना है कि निर्माण में तय मानकों का पालन नहीं किया गया और घटिया सामग्री का उपयोग किया गया। तस्वीरों में भी साफ दिखाई दे रहा है कि सीमेंट की पकड़ कमजोर है और गिट्टी-रेत अलग-अलग दिखाई दे रही है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
यदि समय रहते इस निर्माण की जांच नहीं हुई तो भविष्य में यह स्टॉप डैम कमजोर पड़ सकता है और सरकारी राशि की बर्बादी का मामला भी बन सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए।

तीखे सवाल

निर्माण में किस गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किया गया?

कार्य के दौरान तकनीकी निरीक्षण किस अधिकारी ने किया?

क्या निर्माण कार्य की गुणवत्ता जांच हुई थी?

लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी निर्माण इतना कमजोर क्यों?

दोषियों पर कार्रवाई कब होगी?

जब हाथ लगाने से ही मसाला झड़ रहा है तो काम का माप और भुगतान किस अधिकारी ने पास किया?

क्या निर्माण में तय मानकों के अनुसार सीमेंट और सामग्री का उपयोग हुआ या सिर्फ कागजों में?

निर्माण के दौरान तकनीकी निरीक्षण किसने किया और रिपोर्ट क्या कहती है?

लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी इतना कमजोर निर्माण क्यों दिखाई दे रहा है?

क्या प्रशासन घटिया निर्माण की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करेगा या मामला दबा दिया जाएगा?

4
659 views

Comment