logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वांझ में अवैध निर्माण पर सुडा का हथौड़ा, बिना अनुमति बने मकान ध्वस्त

वांझ में अवैध निर्माण पर सुडा का हथौड़ा, बिना अनुमति बने मकान ध्वस्त
अशोक पटेल [सुरत] वांझ, ता. 11/03/2026___ :
सूरत जिले के चौर्यासी तहसील अंतर्गत वांझ गांव में अवैध निर्माण के खिलाफ सुडा (SUDA) द्वारा सख्त कार्रवाई की गई। सुडा की आवश्यक अनुमति लिए बिना बनाए गए मकानों को आज अधिकारियों की टीम ने ध्वस्त कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव में कुछ लोगों ने प्लॉट खरीदकर मात्र चार से पांच महीनों के भीतर बहुमंजिला मकान खड़े कर दिए थे और उनमें कमरे बनाकर किराए पर देना शुरू कर दिया था। इन निर्माण कार्यों के लिए सुडा की कोई वैधानिक अनुमति नहीं ली गई थी, जो स्पष्ट रूप से नियमों का उल्लंघन है।
मामले की जानकारी मिलने पर सुडा की टीम मौके पर पहुंची और बिना अनुमति किए गए निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बनाए गए मकानों को तोड़ दिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वाले मकान मालिकों में हड़कंप मच गया।
स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि गांव में पिछले कुछ समय से अवैध निर्माण तेजी से बढ़ रहे थे। नियमों की अनदेखी कर जल्दबाजी में मकान बनाकर किराए पर देने का चलन बढ़ने के कारण प्रशासन को अंततः कड़ी कार्रवाई करनी पड़ी।
इस कार्रवाई से साफ संदेश गया है कि बिना अनुमति निर्माण कर कानून की अवहेलना करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
मानव स्वभाव बड़ा दिलचस्प है. पहले नियमों को हल्के में लिया जाता है, और जब बुलडोजर सामने खड़ा होता है तब अचानक सबको कानून याद आने लगता है.

20
1058 views

Comment