logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की मौत के बाद उत्तर प्रदेश का ये गाँव क्यों चर्चा में

/ BBC
इमेज कैप्शन,बाराबंकी के किंतूर गांव की तस्वीर, जिस गांव से आयतुल्लाह ख़ुमैनी का रिश्ता बताया जाता है
....में
Author,सैयद मोज़िज़ इमाम
पदनाम,बीबीसी संवाददाता, लखनऊ
6 घंटे पहले
पढ़ने का समय: 8 मिनट
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी ज़िले का एक गाँव आजकल चर्चा में है. राजधानी लखनऊ से फ़ैज़ाबाद हाइवे पर सफ़दरगंज से मुड़ने के बाद कुछ किलोमीटर की दूरी पर 'किंतूर' गाँव है.

रमज़ान का महीना होने की वजह से यहाँ इक्का-दुक्का लोग ही बाहर दिखाई देते हैं.

ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की इसराइल और अमेरिका के हमले में मौत के बाद इस गाँव की चर्चा होने लगी है.

ये दावा किया जाता है कि ईरान के पहले सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह रुहोल्लाह मुसावी ख़ुमैनी के पूर्वज इस गाँव में रहा करते थे.

0
422 views

Comment