logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बहदुरी बाजार व इलाहावास में आयोजित श्री श्री रुद्र महायज्ञ व रामलीला में पहुंचे पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, दिये आर्थिक सहयोग.....

महराजगंज /बहदुरी बाजार स्थित काली मंदिर गंगेश्वर महादेव परिसर में चल रहे श्री श्री रुद्र महायज्ञ एवं रामलीला कार्यक्रम में पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह पहुंचे।
वही इलाहावास मे भी पहुँचे उन्होंने यज्ञ स्थल पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, आस्था और संस्कृति को मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति और ग्रामवासियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना रहता है।
आयोजकों ने पूर्व विधायक का स्वागत करते हुए उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर यज्ञ में चल रहे धार्मिक अनुष्ठानों में भी उन्होंने भाग लिया और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम में
राजू जायसवाल, मधुसिंह, रमेश सिंह, गुड्डू जायसवाल,प्रमोद कुमार, राजाराम गुप्ता,राजीव वर्मा, शाश्वत दुबे,गौरीशंकर जायसवाल, शेष नाथ, सुनील कुमार,छोटू शर्मा, संदीप कुमार, दिवाकर शर्मा, बैजू, गजेंद्र मौर्या सहित बड़ी संख्या मे
श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

संवाददाता : सेठ की रिपोर्ट...

7
1092 views

Comment