logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

यमुना तटिय रेहावली गांव में उटंगन नदी पर बांध बनाया जाए, सिविल सोसाइटी ऑफ आगरा की टीम ने डॉ मंजू भदौरिया से की चर्चा

आगरा । मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के समक्ष उटंगन नदी पर फतेहाबाद के तहसील के रेहावली गांव में बांध बनाये जाने का मुद्दा जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया के द्वारा उठाया जाना एक महत्वपूर्ण प्रयास है, सिविल सोसायटी आफ आगरा ने उम्मीद जतायी है इसे गंभीरता से लिया जायेगा।
सिविल सोसायटी ऑफ़ आगरा के प्रतिनिधि मंडल ने डा भदौरिया से उनके कैंप आफिस पर मुलाकात कर कहा कि अधिशासी अभियन्ता, अनुसंधान एवं नियोजन खण्ड, सिंचाई विभाग, अलीगढ़ के समक्ष अध्ययन के लिये यह मामला विचारणिय है, 2024 में अलीगढ से आये अध्ययन दल ने रेहावली गांव जाकर प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण भी किया था,किंतु अधिशासी अभियंता अधिशासी अभियंता (Executive Engineer), लोअर खंड आगरा नहर के द्वारा अध्ययन प्रक्रिया को आगे बढाने के लिये उटंगन नदी के संबध में मांगी गयी जानकारियों को उपलब्ध न करवाये जाने के कारण प्रक्रिया आगे नहीं बढ सकी थी।सिविल सोसायटी ऑफ़ आगरा की ओर कहा गया है कि जनपद की सबसे महत्वपूर्ण नदी होने को दृष्टिगत नदी के जलस्तर,मानसून कालीन डूब क्षेत्र तथा राजस्थान से उत्तर प्रदेश की सीमा में (आगरा जिला) सिरौली गांव नगला बिहरी(फतेहाबाद तहसील) के बीच जलग्रही क्षेत्र में मानसून कालीन जलविस्तार की जानकारियां अपडेट की जायें।जिला अधिकारी आगरा के द्वारा नदी के प्रवह और जलविस्तार क्षेत्र का चिन्हांकन करने के लिये सिंचाई विभाग को जो निर्देश दिये हुए हैं उन्हें संज्ञान में लेकर सिंचाई विभाग से कार्रवाही सुनिश्चित करवायी जाये । जिला पंचायत अध्यक्ष ने मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष तेरहमोरी बांध के गेटो की मरम्मत करवाके मानसून कालीन जल संचय की व्यवस्था को पुनः: सुचारू करवाने का अनुरोध किया।बांध में किसानों की जरूरत के अनुरूप जल संचय ,एक बड़े क्षेत्र में भूगर्भ जल रिचार्ज और पानी की गुणवत्ता में सुधार को दृष्टिगत भी अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्रीय आवश्यकता है। डॉ. मंजू भदौरिया ने हाल ही में 9 मार्च 2026 को लखनऊ में मुख्यमंत्री हुई मुलाकात के दौरान उन्होंने आगरा के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव और मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। फार्मा पार्क की स्थापना का मुद्दे को भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना है, सिविल सोसायटी ऑफ़ आगरा के सेक्रेटरी अनिल शर्मा ने कहा है कि आगरा में 100 एकड़ भूमि पर एक आधुनिक फार्मा पार्क स्थापित हो सका तो रोजगर की स्थिति का मौजूदा परिदृष्य पूरी तरह से बदल जायेगा।उन्होंने कहा कि यहाँ Agra Public Pharmacy College और College Of Pharmacy जैसे फरमेसी की शिक्षा देने वाले कई प्रमुख शैक्षणिक संस्थान हैं जो इस क्षेत्र के लिए कुशल जनशक्ति तैयार करते हैं
उल्लेखनीय है कि 7 मार्च 2026 को भी मुख्यमंत्री के आगरा आगमन पर भी डॉ. मंजू भदौरिया ने उनसे मुलाकात करने के दौरान रेहावली गांव में बांध (रेहावली बांध योजना) के निर्माण के निर्माण का मुद्दे सहित जनपद के आलू उत्पादक क्षेत्र से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाये थे। सिविल सोसायटी की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष से मुलाकात करने वालों सेक्रेटरी अनिल शर्मा के अलावा राजीव सक्सेना और असलम सलीमी भी शामिल थे।

0
57 views

Comment