डालटनगंज बैरिया-पाटन मार्ग) पर NHAI बाईपास सड़क के उपर फ्लाईओवर का निर्माण कराने संबंधित अति महत्वपूर्ण मामले को उठाया।
लोकसभा में नियम 377 के तहत माननीय सांसद पलामू श्री विष्णु दयाल राम ने NH-39 के सेक्शन-3 (भोगू से शंखा) के तहत डालटनगंज 4 लेन बाईपास में पोखराहा (डालटनगंज-पांकी मुख्य मार्ग) एवं जोड़ (डालटनगंज बैरिया-पाटन मार्ग) पर NHAI बाईपास सड़क के उपर फ्लाईओवर का निर्माण कराने संबंधित अति महत्वपूर्ण मामले को उठाया।*
श्री राम ने कहा कि भारत माला परियोजना के अंतर्गत राँची से वाराणसी कॉरिडोर में NHAI के द्वारा NH-39 के सेक्शन-3 (भोगू से शंखा) के तहत डालटनगंज 4 लेन बाईपास का निर्माण कार्य प्रगति पर है। यह परियोजना राष्ट्रीय महत्व की होने के साथ-साथ पलामू संसदीय क्षेत्र एवं आसपास के जिलों की आर्थिक उन्नति, सुगम परिवहन तथा क्षेत्रीय विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। परन्तु उक्त बाईपास में पोखराहा (डालटनगंज-पांकी मुख्य मार्ग), जोड़ (डालटनगंज बैरिया-पाटन मार्ग) में गंभीर 'ब्लैक स्पॉट' की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इन स्थानों पर 4 लेन बाईपास अत्यधिक व्यस्त पथ निर्माण विभाग की दोनों सड़कों को क्रॉस करता है। भारी वाहनों, दोपहिया, स्कूली वाहनों एवं स्थानीय आवागमन के कारण यहाँ निरंतर भीड़ रहती है। वर्तमान में निर्मित क्रॉसिंग अत्यंत असुरक्षित है तथा हाल के महीनों में कई गंभीर दुर्घटनाएँ हो चुकी हैं। बाईपास सड़क पूर्ण रूप से चालू होने एवं तीव्र गति से वाहनों के संचालन के बाद दुर्घटनाओं की आशंका और बढ़ जाएगी, जिससे ग्रामीणों, किसानों, छात्र-छात्राओं एवं आमजन की सुरक्षा पर गंभीर खतरा उत्पन्न होगा। उक्त स्थानों पर फ्लाईओवर का निर्माण कराना आवश्यक है।
श्री राम ने कहा कि आपके माध्यम से सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार से मांग करता हूँ कि उपरोक्त स्थानों को 'ब्लैक स्पॉट्स' चिन्हित करते हुए एवं उपरोक्त स्थान पर फ्लाईओवर निर्माण को अविलंब स्वीकृति प्रदान करने की कृपा की जाय।