logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, फिटनेस का दिया संदेश

Ranchi में आज झारखंड विधानसभा में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री Dr. Irfan Ansari स्वास्थ्य, खाद्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग का बजट पेश करने के लिए साइकिल चलाकर विधानसभा पहुंचे और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।

झारखंड विधानसभा पहुंचने का यह सफर सिर्फ एक सामान्य यात्रा नहीं बल्कि पूरे समाज को फिट और स्वस्थ रहने का संदेश देने की पहल थी।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने साइकिल से विधानसभा पहुंचकर लोगों को बताया कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाना ही सबसे बड़ी दवा है।

उन्होंने कहा कि दवाइयाँ केवल इलाज का एक माध्यम हैं, लेकिन असली स्वास्थ्य तब बनता है जब मन खुश हो, शरीर सक्रिय रहे और सोच सकारात्मक हो।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यदि लोग नियमित व्यायाम करें, साइकिल चलाएं और सक्रिय जीवनशैली अपनाएं तो कई बीमारियों से बचा जा सकता है।

साइकिल से विधानसभा पहुंचकर उन्होंने स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन और स्वस्थ झारखंड के निर्माण की दिशा में प्रेरणादायक संदेश दिया। 🚴‍♂️

23
3530 views

Comment