logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ब्रेकिंग न्यूज़ इटावा

ब्रेकिंग न्यूज़ इटावा अहेरीपुर में झोलाछाप डॉक्टरों का जाल, नगरीया रोड पर 8 और अहेरीपुर–निवाड़ी मार्ग पर 13 क्लीनिक*
महेवा ब्लॉक के ग्राम अहेरीपुर और निवाड़ी कला क्षेत्र में इन दिनों झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार देखी जा रही है। क्षेत्र में अवैध रूप से क्लीनिक चलाने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे ग्रामीणों की सेहत पर खतरा मंडरा रहा है।
जानकारी के अनुसार अहेरीपुर नगरीया रोड पर करीब 8 झोलाछाप डॉक्टर क्लीनिक चलाते दिखाई देते हैं, वहीं महेवा–अछल्दा रोड पर अहेरीपुर से निवाड़ी तक करीब 13 झोलाछाप डॉक्टर खुलेआम मरीजों का इलाज कर रहे हैं।
बताया जाता है कि कई बार कार्रवाई के दौरान कुछ क्लीनिक सील भी किए गए, लेकिन कुछ लोग पैसों के दम पर दोबारा क्लीनिक खोलकर बगुला भगत बनकर बैठ जाते हैं। सुबह से ही सफेद शर्ट, काला पैंट पहनकर गले में आला डालकर ये लोग खुद को डॉक्टर बताकर भोले-भाले ग्रामीणों की आंखों में धूल झोंक रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की ओर से सख्त कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे झोलाछाप डॉक्टरों के हौसले बुलंद हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में चल रहे ऐसे अवैध क्लीनिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए


न्यूज़ रिपोर्टर -नवनीत कुमार सिंह

0
99 views

Comment