स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नगर में चेयरमैन राकेश जायसवाल ने किया भूमि पूजन
बृजमनगंज, महराजगंज
आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 7 में लंबे समय से नाली की सुविधा न होने का कारण 10 से 12 घरों के लोगों को काफी काफी परेशानी हो रही थी इस समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। बुधवार को सौरभ जयसवाल के घर से चंद्रशेखर गुप्ता के घर तक नाली निर्माण कार्य का भव्य शुभारंभ भूमि पूजन के साथ किया गया। नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल व सभासद प्रतिनिधि मुकेश यादव की देखरेख में भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस क्षेत्र में पानी की निकासी की उचित सुविधा न होने से स्थानीय नागरिक लंबे समय से परेशान थे। नगर अध्यक्ष ने संबंधित ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए।इस अवसर पर झिनक विश्वकर्मा, धर्मेंद्र चौरसिया, झिनक चौधरी, मुकेश यादव, विनय जायसवाल, दीपक कुमार, सागर कनौजिया, विमल जायसवाल, चंद्रशेखर गुप्ता सहित समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। नाली निर्माण शुरू होने से स्थानीय लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।