कवयित्री व शिक्षिका पारुल शर्मा को मिला "वीर माता पन्नाधाय नारी शक्ति गौरव सम्मान 2026
मेरठ - अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वीर माता पन्नाधाय नारी शक्ति गौरव सम्मान 2026 समारोह का विराट आयोजन ब्रह्मकुमारी भवन मोहकमपुर मेरठ के अत्यंत गरिमामय एवं प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ। क्रांतिवीर धन सिंह कोतवाल शोध संस्थान द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
शिक्षिका,कवित्री पारुल शर्मा को ये सम्मान उनके द्वारा समाज में किये जा रहे कार्यों से प्रभावित हो श्रीमती सुनीता बैंसला कमिश्नर प्रधान आयकर महानिदेशक भारत सरकार और श्रीमती मिथिलेश तोमर (सांसद धर्मपत्नी) द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि डॉ मीनाक्षी राय योगिनी, ब्रह्मकुमारी आशा बहन,ब्रह्मकुमारी सुनीता बहन क्षेत्रीय संचालिका ,डॉ अनुभूति चौहान और गण मन में व्यक्तित्व मौजूद रहे । संचालन ब्रह्मकुमारी मीनू बहन ने प्रभावशाली ढंग से किया । इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष तस्वीर सिंह चपराना ने उद्बोधन में कहा कि वीर माता पन्नाधाय का त्याग और बलिदान भारतीय इतिहास में नारी शक्ति का सर्वोच्च उदाहरण है।